सीजफायर जरूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराना था। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष दुनिया के लिए खतरा है। वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए शांति समझौता और तुरंत युद्धविराम आवश्यक है। यह पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है।

immediate ceasefire and peace agreement essential for global peace

पत्र 30 मार्च के संपादकीय ‘उलझती लड़ाई’ पर है। हाल ही में पाकिस्तान में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में पहल करना था। मौजूदा परिस्थितियों में अमेरिका-इस्राइल के ईरान संग बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक स्थिरता को खतरे में डाल दिया है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऐसे में वैश्विक शांति, सुरक्षा और संतुलन बहाल करने के लिए शांति समझौता और तत्काल सीजफायर बेहद जरूरी है।

वारिस अली खान, ईमेल से