चोरी का सामान खरीदने वाला जूलर्स गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक जूलर कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 हजार रुपये भी मिले हैं। यह गिरफ्तारी महेश नाम के व्यक्ति की शिकायत पर हुई, जिसके घर से आभूषण और नकदी चोरी हो गई थी।

jeweler buying stolen goods arrested rs 10000 recovered

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक जूलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार निवासी मीठापुर मोल्डबंद, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। मोती कॉलोनी निवासी महेश ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि 20 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ गुड़गांव गया हुआ था। अगले दिन 21 जनवरी को उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोर घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले कुलदीप और बिजेंद्र नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया था।