n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर की कई कॉलोनियों में अब तक पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) की सुविधा नहीं मिली है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन ने हरियाणा सिटी गैस (HCG) के महाप्रबंधक विजय कुमार से मुलाकात कर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। इस पर अधिकारियों ने जल्द सर्वे कर काम शुरू करने का भरोसा दिया है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है।
यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन ने हरियाणा सिटी गैस के अधिकारियों को बताया कि शंकर विहार, साहिब कुंज, गंगा विहार, चंदन विहार, साईं कुंज, निहाल कॉलोनी, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन, भीम कॉलोनी, प्रकाश पुरी जोन, उपवन सोसायटी, न्यू पालम विहार फेज 1, 2 और 3, आई जेड, डब्ल्यू जेड, ई जेड ब्लॉक, सेक्टर 110ए, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, सराय अलवर्दी और बजघेड़ा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में आज तक पीएनजी कनेक्शन की सुविधा नहीं मिली है।



