n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने रेहड़ी-पटरी वाले गरीब दुकानदारों पर नगर निगम की ओर की जा रही कार्रवाई को नाजायज बताया है। उन्होंने कहा कि एमजी रोड को संवारने के नाम पर रेहड़ी-पटरी वालों को उजाड़ना बंद किया जाए। कांग्रेस नेता का आरोप है कि निगम प्रशान बड़े कब्जाधारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, उन्हें कब्जे करने की छूट रहती है वहीं छोटे रेहड़ी-पटरी वालों पर जुल्म किया जा रहा है। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। इसलिए इस प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाना चाहिए। जनजागरण रेहड़ी पटरी समिति के बैनर तले दिए गए मांग पत्र का कांग्रेस ने समर्थन किया है। समिति के महासचिव रोहतास ने अडिशनल कमिश्नर रविंद्र यादव को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा है।



