स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में गुड़गांव टीम बनी उपविजेता

नवभारतटाइम्स.कॉम

सब जूनियर हरियाणा स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में गुड़गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता का खिताब जीता। क्वार्टर फाइनल में पानीपत और सेमीफाइनल में करनाल को हराया। फाइनल में हिसार ने गुड़गांव को मात दी। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे।

sub junior state baseball championship gurgaon team becomes runner up hisar wins title

n NBT न्यूज, गुड़गांव : 30वीं सब जूनियर हरियाणा स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि यह चैंपियनशिप पानीपत में हुई। इसमें गुड़गांव टीम में सुशांत लोक के मॉडल संस्कृति स्कूल, सेक्टर-89 स्थित जीएवी इंटरनैशनल स्कूल, गांव चकरपुर स्थित पीएमश्री स्कूल, शिव नादर और सेक्टर-71 स्थित सीडी इंटरनैशनल स्कूल के खिलाड़ी शामिल हुए। टीम ने क्वॉर्टर फाइनल में पानीपत को 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में करनाल की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला हिसार की टीम के साथ हुआ। इसमें हिसार ने 1-0 से गुड़गांव को हराया और चैंपियन बनी। टीम में से चयनित खिलाड़ी अगले महीने सब जूनियर नैशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जिला गुड़गांव बेसबॉल असोसिएशन के सेक्रेटरी संदीप ने खिलाड़ियों और टीम कोच मनीष, प्रकाश, प्रभात और शिवम को बधाई दी।