बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिसरख पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ा है। बाबू उर्फ बाबुल हुसैन और शफीकुल इस्लाम को चिपियाना बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से नकदी, गहने, लैपटॉप, टीवी और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने 17 मार्च की रात एक बंद मकान में चोरी की थी।

two thieves targeting locked houses arrested goods worth lakhs recovered

n NBT न्यूज, ग्रेनो : बिसरख पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र के पास से बाबू उर्फ बाबुल हुसैन और शफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनसे 21 हजार रुपये, पीली धातु के आभूषण, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फोन, बैग और कपड़े बरामद हुए। दो चाकू और दवा की शीशियां भी मिली हैं। आरोपियों ने 17 मार्च की रात ग्रीन इन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घर से आभूषण, लैपटॉप और टीवी चोरी कर लिए गए थे।