‘सर्कल रेट पर आपत्ति के लिए 10 अप्रैल का दिया जाए समय’

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल के धौलागढ़ मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

woman dies another injured after being hit by speeding bike at dhaulagarh chowk

n NBT न्यूज, पलवल : नैशनल हाइवे पर धौलागढ़ मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल है। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धौलागढ़ निवासी अमरचंद उर्फ पप्पू के अनुसार, वह अपनी भाभी राजबाला और साली करिश्मा के साथ कुसलीपुर डॉक्टर के पास पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे हाइवे पर धौलागढ़ मोड़ के पास पहुंचे, आगरा की ओर से तेज गति में आए बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर राजबाला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। करिश्मा का इलाज जारी है।