सात बार में खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ के बृजघाट निवासी आशीष शर्मा के खाते से सात बार में एक लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने बैंक से संपर्क किया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 lakh rupees siphoned from account in 7 transactions case registered in cyber police station

n NBT न्यूज, हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट निवासी एक व्यक्ति के खाते से 7 बार में एक लाख रुपये कट गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ब्रजघाट निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से हरदोई गए थे। अचानक उनके मोबाइल पर 7 मेसेज मिले। इसमें करीब एक लाख रुपये खाते से निकाले गए थे। मेसेज को देखकर वह कुछ ही देर में बैंक पहुंचे और पूरी घटना के बारे में बताया। बैंक कर्मियों ने उनको वहां से टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जहां से पुलिस की सलाह पर साइबर थाने में आनलाइन शिकायत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।