उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन चलाने का िजम्मा नगर निगम खुद उठाएगा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद शहर में बने उत्तरांचल और पूर्वांचल भवनों का संचालन अब नगर निगम स्वयं करेगा। डेढ़ वर्ष के असमंजस के बाद यह निर्णय लिया गया है। भवनों के संचालन के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें नगर आयुक्त अध्यक्ष और अपर नगर आयुक्त सचिव होंगे। उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के लोगों को भी सदस्य बनाया गया है।

ghaziabad nagar nigam will now operate uttaranchal and purvanchal bhawan itself

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

शहर में बने उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन का संचालन अब नगर निगम खुद करेगा। इस संबंध में निगम की बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया। करीब डेढ़ वर्ष के असमंजस की स्थिति के बाद यह फैसला लिया गया कि भवन के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम ही निभाएगा।

इन भवनों के लिए सदन से प्रस्ताव पारित कर समिति बनाई गई थी। इसमें नगर आयुक्त को अध्यक्ष और अपर नगर आयुक्त को सचिव बनाया गया है। उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के लोगों को भी सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पहले उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के संगठनों ने भवन के संचालन की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्हें सदस्य बनने का समय भी दिया गया, लेकिन तय अवधि में सदस्यता पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद संस्थाओं ने भी अपने हाथ खींच लिए।