दबंग ने ठेले वाले पर किया पेपर कटर से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक दबंग ने ठेली लगाने वाले युवक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला किया। घटना 25 अप्रैल की शाम को हुई जब युवक सामान बेच रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया।

loni goon attacks vendor with paper cutter threatens to kill

n NBT न्यूज, लोनी : ट्रोनिका सिटी थाना एरिया में दबंग ने ठेली लगाने वाले युवक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। अगरौला गांव निवासी अमित ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम ठेली लेकर सामान बेचने जा रहा था। इसी दौरान क्रिस बाइक लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने पेपर कटर से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग भाग गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने दूसरे दिन अपने 4-5 साथियों संग मिलकर शादी समारोह में गए उसके भाई को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।