लूटपाट करने के आरोपीदो बदमाश गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में कविनगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई चेन के टुकड़े, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने राहगीरों से मोबाइल छीने थे। गोविंदपुरम के पास एक महिला से चेन झपटी थी, जो झपटते समय टूट गई थी।

ghaziabad two robbers arrested looted chain and mobile recovered

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की चेन के दो टुकड़े, दो मोबाइल, 2600 रुपये कैश और एक बाइक बरामद हुई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शातिर फिरोजाबाद के गांव भायपुर निवासी हैप्पी और हाथरस के गांव आरती निवासी देवेश है। 14 अप्रैल को कर्पूरीपुरम निवासी नीशू ने चेन स्नैचिंग की घटना का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में दोनों शातिरों को गोविंदपुरम क्षेत्र से पकड़ा गया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मोबाइल राहगीरों से छीने थे, लेकिन स्थान उन्हें ध्यान नहीं है। बरामद चेन के टुकड़े के संबंध में बताया कि 15 दिन पहले रात के समय उन्होंने सीएनजी पंप गोविंदपुरम के पास एक महिला से चेन झपटी थी। झपटते समय चेन टूट गई थी। उसका एक छोटा टुकड़ा कहीं गिर गया जबकि बड़े हिस्से के उन्होंने दो टुकड़े कर लिए थे।