n NBT न्यूज, हापुड़ : बाबूगढ़ क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को फर्जी हेल्पलाइन बनकर लिंक भेजा और उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर हेल्पलाइन नंबर खोजकर उस पर दो बार कॉल किया, मगर काल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद उनके पास एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को हेल्पलाइन कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान ठग ने पीड़ित को एक लिंक भेजा। जैसे ही दिनेश कुमार ने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की मदद से 10 हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।


