हंगामा करने से मना किया तो पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के कविनगर में दुकान के बाहर हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर दुकानदार के भाई पर हमला हुआ। युवकों ने दुकानदार के भाई आमिर अली के साथ मारपीट की। इस घटना के संबंध में अख्तर अली की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 27 अप्रैल को हुई थी।

ghaziabad brother of shopkeeper beaten for refusing to create a ruckus case registered

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े युवकों को हंगामा करने से मना करना दुकानदार के भाई को भारी पड़ गया। मामले में अख्तर अली की शिकायत पर 30 अप्रैल को कविनगर थाने में रूपेश कुमार, मुकेश और ईशांत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में अख्तर ने बताया कि 27 अप्रैल को वह नासिरपुर फाटक के पास भाई आमिर अली की पेंट की दुकान पर थे। इसी दौरान दुकान के बाहर तीन युवक खड़े होकर शोर-शराबा कर रहे थे। जब उनको वहां से जाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।