n NBT न्यूज, मोदीनगर : दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक फार्म हाउस के बाहर हो रही मारपीट में बीच बचाव कर रहे दुल्हन के चचेरे भाई का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित ने मोदीनगर कोतवाली में शिकायत दी है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी करन शर्मा के ताऊ की बेटी की दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित शिवम फार्म हाउस में बुधवार रात को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ युवकों ने दुहाई निवासी देव शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच करन शर्मा ने बीचबचाव कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने ईंट मारकर करन शर्मा का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


