n NBT न्यूज, नोएडा : ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 2319 मैनुअल रूप चालान किए गए, जबकि आईएसटीएमएस कैमरों के जरिए 3593 वाहनों के चालान हुए। वहीं पूरे दिन जिल भर में 5903 ई-चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले 2261 वाहन चालकों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग के 323 और बिना फिटनेस के 28 वाहनों के खिलाफ भी ई-चालान काटे गए। गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए 13 वाहनों को सीज भी किया गया। विशेष कार्रवाई के तहत ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई। इस दौरान प्रेशर हॉर्न के 76, मॉडिफाइड साइलेंसर के 53, गलत दिशा में वाहन चलाने के 281 और नो-पार्किंग के 457 मामलों में चालान किए गए।


