दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया

नवभारतटाइम्स.कॉम

श्री दिगंबर जैन मंदिर डी-ब्लॉक प्रशांत विहार में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। क्षुल्लिका प्रियदर्शना, प्रियमंगला एवं प्रियवंदना माता जी की उपस्थिति में यह उत्सव संपन्न हुआ। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री वर्धमान स्तोत्र विधान और भजन संध्या भी आयोजित हुई। पटेल धाम में सत्संग में संतोष और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया

NBT न्यूज, नई दिल्लीः श्री दिगंबर जैन मंदिर डी-ब्लॉक प्रशांत विहार में क्षुल्लिका प्रियदर्शना, प्रियमंगला एवं प्रियवंदना माता जी के सान्निध्य में रविवार को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। समाज के सचिव सतीश जैन के अनुसार यहां श्री वर्धमान स्तोत्र विधान और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। माता जी के प्रवचनों से क्षेत्र में महत्ती धर्मप्रभावना हो रही है। सत्संगः चिंता हरण मंदिर मानस मार्ग, पटेल धाम, चाणक्यपुरी में सत्संग के मौके पर पंडित प्रेम वल्लभ पाठक ने कहा कि संतोष और सकारात्मक सोच से जीवन की हर कठिनाई का समाधान संभव है। जो धैर्य पूर्वक अपने ईष्ट देव या देवी की आराधना करता है, उसकी सभी इच्छाएं अवश्य पूरी होती हैं और जीवन सुखमय बनता है।



दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया

रेकमेंडेड खबरें