राजधानी में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉड् र्स’ समारोह में समाज के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित किया गया, जो अलग-अलग क्षेत्र में अपने कार्यों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। यह कार्यक्रम चिन्मय मिशन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और पूर्व आईपीएस किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के कार्यों का विडियो भी दिखाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मन की शक्ति के जरिए एक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने आंख में पट्टी बांध कर पेटिंग, लोगों को पहचान की, जिसे काफी सराहा गया इसके बाद क्लासिकल डांस ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पूर्व आईपीएस किरण वेदी और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले अनसंग हीरो को सम्मानित किया। इस मौके पर किरण वेदी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग को मैं पुलिस ट्रेनिंग में लेकर गई। उन्होंने पुलिस में विपश्यना और ऑर्ट ऑफ लिविंग जैसे प्रोग्राम होने चाहिए। उन्होंने सम्मानित होने वाले अनसंग हीरो की तारीफ की। उन्होंने बताया कि जीवन में ऑर्ट ऑफ लिविंग बदलाव ला सकता है। वहीं, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों को आज यहां सम्मानित किया गया है। उनकी अपनी जो कहानी है, वो इतनी बड़ी प्रेरणा है कि शायद हम पहाड़ के सामने खड़े हुए छोटे से इंसान की तरह उस विशाल कहानी को देख रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग की पूरी टीम को और उस पूरी टीम को नमन, जिन्होंने इन सब को ढूंढा और चुना। अलग वर्गों से लोगों को सम्मानित किया गया है, उसका चुनाव ही अपने आप में कितना मुश्किल होगा? जिस टीम ने इस पूरे चुनाव की प्रक्रिया को निभाया है।


