लोन की रिकवरी के लिए बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर बैंक का कब्जा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा अब बैंक के नियंत्रण में है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। लोन की वसूली के लिए बैंक ने टोल का संचालन अपने हाथ में लिया है। टोल से होने वाली सारी आय सीधे बैंक को मिलेगी। यह विवाद करीब एक साल से कोर्ट में चल रहा था।

bank takes over bandhwari toll plaza action on court orders for loan recovery

n तरुण तायल , गुड़गांव

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा का संचालन निजी कंपनी के हाथों से निकलकर पूरी तरह बैंक के कब्जे में चला गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है, जिसमें PPP मॉडल के तहत लोन लेने वाली कंपनी के भुगतान न करने पर बैंक ने अपनी वसूली के लिए टोल का चार्ज अपने हाथ में ले लिया है।

वहीं, दूसरी तरफ 12 जून के बाद टोल की अवधि आगे बढ़ने पर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह विवाद करीब एक साल से कोर्ट में चल रहा था। इस दौरान कई बार बैंक की तरफ से टोल का संचालन अपने हाथ में लेने की कोशिश की गई, लेकिन अब जाकर इसे पूरी तरह लागू किया गया है। इस टोल से रोजाना करीब 25 से 30 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अब टोल से होने वाली पूरी आय सीधे बैंक के पास जाएगी, जिससे वह अपने दिए गए लोन की भरपाई कर सकेगा।

रेकमेंडेड खबरें