ग्राम पंचायतों की लाइब्रेरी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के ग्रामीण इलाकों में बन रहे पुस्तकालयों में अब सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अगले महीने तक 43 पुस्तकालय पंचायतों को सौंप दिए जाएंगे। इन पुस्तकालयों में इंटरनेट, कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामग्री उपलब्ध होगी। सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे।

cctv cameras to be installed in gram panchayat libraries prioritizing girl students safety

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे पुस्तकालयों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 43 पुस्तकालयों को अगले महीने तक संबंधित पंचायतों को सौंप दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, पुस्तकालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें इंटरनेट, कंप्यूटर और किताबों की व्यवस्था होगी, ताकि युवा पढ़ाई कर सकें। सीसीटीवी कैमरे लगने से न सिर्फ सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि लाइब्रेरी की गतिविधियों पर नजर भी रखी जा सकेगी। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि लाइब्रेरी का संचालन संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा। स्थानीय स्तर पर ही इनके रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यहां युवाओं के लिए दैनिक अखबार, मैगजीन और विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध होंगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें