कमर्शल सिलिंडर महंगा होने से बिगड़ा फूड इंडस्ट्री का गणित

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव की फूड इंडस्ट्री पर महंगाई का भारी असर पड़ रहा है। कमर्शल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने से रेस्तरां, बेकरी और ढाबों की लागत बढ़ गई है। कारोबारी बढ़ी हुई लागत को ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं। जल्द ही खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। स्ट्रीट फूड के दाम पहले ही बढ़ने लगे हैं।

commercial cylinder price hike food industry under pressure impact on customer pockets

Yashlok.Singh @timesofindia

n गुड़गांव : मिलेनियम सिटी की फूड सर्विस इंडस्ट्री इस समय बढ़ती लागत से दबाव में है। कमर्शल एलपीजी सिलिंडर के दामों में भारी वृद्धि ने रेस्तरां, बेकरी, ढाबा और बेस किचन की ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ा दी है। इसका असर अब पूरी सप्लाई चेन पर दिखने लगा है। कारोबारी कीमतें बढ़ाने या घटते मार्जिन के साथ काम करने के बीच अपने आप को फंसा हुआ पा रहे हैं। कंपनियां अब फूड प्रॉडक्ट्स और सर्विस रेट्स को रिवाइज करने में जुट गई हैं। जल्द ही इसका असर ग्राहकों की जेब पर दिख सकता है।

गुड़गांव में 2500 से अधिक रेस्तरां और 460 से ज्यादा होटल विद रेस्तरां संचालित हैं, जबकि सैकड़ों ढाबे और स्ट्रीट फूड यूनिट्स भी हैं। गैस की बढ़ती कीमतों का असर सभी पर पड़ रहा है। स्ट्रीट वेंडर्स ने रेट बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में जो चाय 10 में मिल रही थी वह 12 रुपये की हो गई है। गैस पर पकने वाले फूड आइटमों के रेट भी बढ़ने लगे हैं।

रेकमेंडेड खबरें