NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बंजारा समुदाय को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा कि समुदाय के मुद्दों को बीजेपी सरकार के सामने मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि उन्हें जल्द समाधान मिल सके। राजीव भवन में आयोजित बंजारा समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंजारा समाज देश की सांस्कृतिक विविधता का अहम हिस्सा है, जिसे समझना और संजोना जरूरी है।


