तापमान में कमी पर उमस वाली गर्मी बढ़ा रही लोगों की परेशानी

नवभारत टाइम्स

बारिश होने के बावजूद दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार देर रात दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मई को भी हल्की आंधी और बारिश की संभावना है।

तापमान में कमी पर उमस वाली गर्मी बढ़ा रही लोगों की परेशानी
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

बारिश की वजह से तापमान में कमी जरूर आई है। लेकिन गर्मी कम नहीं हुई है। उमस वाली गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। रविवार को धूप और बादल छाए रहे। इसके बावजूद गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। पालम का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, लोदी रोड का 35.1 डिग्री, रिज का 35 डिग्री और आया नगर का 35.8 डिग्री रहा। नमी का स्तर 47 से 70 प्रतिशत तक रहा। वहीं, शनिवार देर रात दिल्ली (सफदरजंग) में 0.6 एमएम, पालम में 0.7 एमएम, लोदी रोड और आया नगर में बूंदाबांदी और रिज में 0.6 एमएम बारिश हुई। 4 मई को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी आ सकती है। 5 मई को भी हवाएं चलेंगी। हल्की आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। 6 से 9 मई तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा।

रेकमेंडेड खबरें