मकान का ताला तोड़ कैश और जूलरी गए चोर

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के चांदला डूंगरवास गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक परिवार सहित शादी में गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और चांदी-सोने के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

gurugram lock broken at familys house during wedding lakhs in cash and jewelry stolen

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: बिलासपुर थाना एरिया के गांव चांदला डूंगरवास में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जूलरी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित शादी में समारोह में गए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव चांदला डूंगरवास निवासी नितिन ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश में एक शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह लौटे तो घर के अंदर के कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता लगा कि चोर घर से चांदी की 6 जोड़ी पाजेब, चांदी के 2 सिक्के, लक्ष्मी माता की चांदी की मूर्ति, सोने की चेन, चांदी की एक अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, सिक्कों से भरी गुल्लक, चांदी का कॉलर हार और 1 लाख 53 हजार 500 रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर ईआरवी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें