Surender.singh
@Timesofindia.com
गुड़गांव : करीब छह महीने पहले बनकर तैयार मल्टिलेवल पार्किंग की किस्मत आखिरकार खुल ही गई। अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। बावजूद इसके क्रेडिट वॉर में पार्किंग खोल दी गई है। ऐसे में कुछ दिन लोग यहां बिना शुल्क दिए अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। नारियल फोड़ने की होड़ देखिए। दिसंबर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मल्टिलेवल पार्किंग का उद्घाटन कर चुके हैं। इसके बावजूद हाल ही में स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा ने भी इसका उद्घाटन कर दिया है। हैरत इसलिए भी है, क्याेंकि यह पार्किंग चार साल से बन रही है, जबकि विधायक को अभी एक साल ही हुआ है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी भी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं।
नगर निगम की ओर से 2019 में शहर में तीन मल्टिलेवल पार्किंग बनाने का प्लान तैयार किया था। ओल्ड रेलवे रोड पशु हॉस्पिटल, सदर बाजार मुख्य डाकघर के पीछे वाली जमीन के अलावा कमान सराय में पार्किंग बनाने का प्लान था। तीनों सदर बाजार के नजदीक हैं, लेकिन ओल्ड रेलवे रोड पर पशु हॉस्पिटल वाली जमीन पर ही पार्किंग का प्लान सिरे चढ़ा। नगर निगम की यह मल्टिलेवल पार्किंग छह महीने से बनकर तैयार है।l सात मंजिला इस पार्किंग पर 55 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं।


