n NBT न्यूज, लखनऊः कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 मई है। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति उप्र के अध्यक्ष केके सिंह व महासचिव डॉ. आरएस भदौरिया ने बताया कि इच्छुक यात्री https://kmy.gov.in लिंक पर फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि इसके लिए ई-मेल, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो, अपने परिवार के दो सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर आदि व पासपोर्ट की प्रथम और अंतिम पेज की साफ फोटोकॉपी फॉर्म में लोड करना होगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा की निःशुल्क जानकारी, सहायता आदि के लिए मो. नं. 9415004482, 9454412050, 9838753938 तथा 9451307249 पर संपर्क कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी इसी नंबर पर भेजनी होगी।


