राजधानी में प्रदूषण रविवार को सामान्य स्थिति में रहा। अगले कुछ दिन इसी स्थिति में बने रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 175 रहा। मुख्य प्रदूषक PM 2.5 , ओजोन और PM 10 रहा। फरीदाबाद का AQI 110, गाजियाबाद का 207, ग्रेटर नोएडा का 130, गुरुग्राम का 186 और नोएडा का 148 रहा।
पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 6 मई के दौरान प्रदूषण सामान्य स्थिति में रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब स्थिति में रहेगा।


