प्राइवेट बस चालक डिपो के बाहर से भर रहे सवारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के मोरना रोडवेज डिपो के बाहर प्राइवेट बसों की मनमानी चल रही है। ये बसें डिपो के पास ही रुककर सवारियां भर रही हैं। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में है। परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यह स्थिति यात्रियों के लिए असुविधाजनक है।

private buses take over noida filling passengers outside depot cheating roadways passenger safety at stake

n NBT, न्यूज, नोएडा : शहर के रोडवेज बस डिपो के बाहर इन दिनों प्राइवेट बसों की मनमानी चरम पर है। प्राइवेट बस चालक डिपो के पास ही अपनी बस रोककर खुलेआम सवारियां भर रहे हैं, जिससे यात्री डिपो के अंदर जाने के बजाय सीधे प्राइवेट बसों से सफर करना ज्यादा आसान समझ रहे हैं। इसका सीधा असर परिवहन विभाग के राजस्व पर पड़ रहा है। साथ ही बिना किसी तय नियम और सुरक्षा मानकों के सवारी भरने से उनकी सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है। नोएडा के सेक्टर 35 स्थित मोरना रोडवेज डिपो के बाहर रोज करीब 40 से 50 प्राइवेट बसें आती हैं, जो अलीगढ़, परीचौक और जेवर समेत अन्य रूटों के लिए सवारियां भरती हैं। बस ही नहीं, बल्कि ऑटो और कैब चालक भी यही करते हैं।जबकि, परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी रोडवेज बस डिपो के 1 किलोमीटर के दायरे में कोई भी प्राइवेट बस चालक, ऑटो और कैब अपने वाहन खड़े करके सवारी नहीं भर सकते। एआरएम रोहितश कुमार ने बताया कि मोरना रोडवेज डिपो के बाहर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास रोज कई प्राइवेट बसे खड़ी रहती है, जो डिपो में आने वाली सवारी को बस में बैठाकर ले जाती है।

रेकमेंडेड खबरें