n NBT न्यूज, गाजियाबाद
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत निगम के स्मार्ट ऐप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होना है। जिले में करीब 2500 से अधिक उपभोक्ताओं के नंबर सिस्टम में सही तरीके से दर्ज नहीं हैं, जिससे उन्हें बार-बार बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिले में 7.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिसमें से करीब 2.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। करीब 2500 उपभोक्ताओं के नंबर स्मार्ट ऐप पर अपडेट नहीं हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऐप पर उनके नंबर गलत अंकित कर दिए गए हैं। इससे ऐप लॉगिन नहीं हो रहा है। विद्युत निगम स्मार्ट मीटर योजना में डिजिटल सुविधा देने का दावा है, लेकिन नंबर अपडेट नहीं होने से परेशानी हो रही है। 8 देखें पेज 3


