n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : शहर में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सेक्टर चाई-4 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने स्पष्ट कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता और गलत मंशा रखने वाले लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी जिलाध्यक्ष हर माह अनिवार्य रूप से बैठक करेंगे और राष्ट्रीय टीम उनकी गतिविधियों की निगरानी रखेगी, जो पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं करेगा, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि अगर जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।


