बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग का कहर जारी है। सेक्टर-50 में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वेदप्रकाश को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मानेसर के बाघनकी गांव में एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने पैदल जा रहे युवक रिंकू को टक्कर मारी।

uncontrolled car and bike claim lives in gurgaon two serious accidents one critically injured

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

साइबर सिटी और इसके आसपास के एरिया में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिससे आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सेक्टर-50 थाना एरिया में डॉ. आंबेडकर चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शख्स को जोरदार टक्कर मार दी। सोनीपत निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि मैक्स अस्पताल में काम करते हैं। वे ड्यूटी के बाद सेक्टर-52 से अपने किराए के मकान सेक्टर-40 जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वेदप्रकाश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज किया है और एएसआई बरकत अली मामले की जांच कर रहे हैं।

पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर: मानेसर थाना एरिया के गांव बाघनकी में पैदल जा रहे एक युवक रिंकू को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने टक्कर मार दी। रिंकू ने पुलिस को बताया कि जब वह शाम करीब 6:45 बजे अपने घर के पास पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आई बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बुलेट का नंबर अज्ञात है, जिसे पुलिस और पीड़ित अपने स्तर पर ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें