नौकरी दिलवाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

समाज कल्याण विभाग में नौकरी का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगे गए। पुलिस ने आरोपी निखिल वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, मदेयगंज में एक ठग ने डॉक्टर बनकर छात्रा के पिता से 45 हजार रुपये की ठगी की। ठग ने बैंक लिंक पर क्लिक करवाकर पैसे उड़ाए। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

35 lakhs cheated in the name of job accused arrested by deceiving social welfare department

nNBT न्यूज, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगने वाले आरोपित को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हुसैनगंज निवासी प्रशांत कुमार ने अलीगंज के निखिल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि निखिल ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये और मूल शैक्षिक दस्तावेज ले लिए थे। बाद में उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया।

डॉक्टर बनकर ठग ने उड़ाए 45 हजार : मदेयगंज इलाके में साइबर ठग ने छात्रा के पिता से 45 हजार रुपये ठग लिए। खदरा निवासी पूर्णेंदु कुमार अवस्थी को कॉल कर ठग ने बताया कि उनकी बेटी के सीनियर की मां बीमार हैं। इमरजेंसी में रुपये भेजने हैं। इसी दौरान खाते में 45 हजार रुपये आने जैसा मैसेज आया। ठग ने बैंक लिंक पर ओके करने को कहा। लिंक क्लिक करते ही खाते से रकम निकल गई।

रेकमेंडेड खबरें