400 करोड़ लोन लिया,प्लांट भी नहीं लगाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

कानपुर देहात में 400 करोड़ के लोन का मामला सामने आया है। 2010-11 में थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन ली गई थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों से बैंकों से लोन लिया गया और प्लांट नहीं लगाया गया। सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में कई अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

400 crore loan taken plant not installed fir registered

n NBT रिपोर्ट, कानपुर

कानपुर देहात जिले की भोगनीपुर तहसील में 2010-11 में थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण कर कूटरचित दस्तावेज के जरिए बैंकों से 400 करोड़ रुपये का लोन लेने और प्लांट न लगाने के मामले में मूसानगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कानपुर नगर के तत्कालीन एडीएम (भू-अध्याप्ति) ओ.के. सिंह, हिमावत पावर प्राइवेट लिमिटेड , लैंको अनपरा पावर, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010-11 के बाद कंपनी ने जमीन का किराया जमा नहीं किया, जिससे सरकारी खजाने को चूना लगा। रिपोर्ट तहसीलदार प्रिया देवी ने दर्ज करवाई है।

2010-11 में मूसानगर में 1320 मेगावॉट की थर्मल पावर परियोजना लगाने की तैयारी हुई थी। इसके लिए ग्रामसभा के अलावा किसानों से जमीन ली गई थी। भूमि आवंटन की शर्तों में स्पष्ट था कि कंपनियां राज्य सरकार की अनुमति के बिना भूमि का हस्तांतरण या उसे बंधक नहीं बना सकतीं। आरोप है कि इसके बावजूद कंपनियों ने बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि को पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और आईडीबीआई बैंक में गिरवी रखकर 400 करोड़ रुपये का लोन लिया।

रेकमेंडेड खबरें