nNBT न्यूज, मलिहाबाद : मलिहाबाद में मंगलवार को एसीपी कोर्ट एसीपी सुजीत कुमार दुबे ने उद्घाटन किया। लंबे समय से अधिवक्ता कोर्ट की सुनवाई मलिहाबाद में शुरू करने की मांग कर रहे थे। फरवरी में बार असोसिएशन ने इस मांग को लेकर धरना भी दिया था। कोर्ट शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
बार अध्यक्ष सम्राट सिंह और महामंत्री कमलेश कुमार ने बताया कि रहीमाबाद, मलिहाबाद और माल क्षेत्र के लोगों को पहले 30 किलोमीटर दूर दुबग्गा जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर सुनवाई होने से लोगों और अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

