nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जिला कचहरी के आसपास अवैध चैंबर्स और दुकानें बनाकर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से 72 निर्माण अवैध घोषित किए जाने के बाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को उन पर लाल निशान लगाकर चेतावनी दे दी है। 16 मई तक अवैध निर्माण नहीं हटे तो 17 मई को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में नगर निगम अतिक्रमण हटवाने की तैयारी कर रहा है।
कचहरी के आसपास नगर निगम की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रूप से चैंबर्स बना लिए हैं। कचहरी के आसपास कई अवैध दुकानें भी संचालित हैं। इसकी वजह से पूरा इलाका जाम से कराह रहा है।

