Case Registered Against Sp Mp Ajendra Singh Lodhi For Objectionable Remarks On Pm Modi
प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे, सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर प्रदर्शन के बाद उन्होंने पीएम की आलोचना की थी। लोधी ने पीएम मोदी को देशविरोधी प्रधानमंत्री करार दिया था। इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
n NBT न्यूज, बांदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के िखलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने पर सपा के महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को महोबा में स्मार्ट मीटर के मसले पर सपा के प्रदर्शन के बाद उन्होंने मीडिया के सामने पीएम की आलोचना की थी। उन्होंने मोदी की सोना न खरीदने और तेल बचाने की अपील पर उन्हें देशविरोधी प्रधानमंत्री करार दिया था।