सीएम-मंत्रियों केकाफिले आधे होंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में अब सीएम, मंत्रियों और विधायकों के काफिले आधे होंगे। अनावश्यक वाहनों को हटाया जाएगा। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा। सरकारी दफ्तरों में भी ईंधन बचाने के उपाय किए जाएंगे।

cm yogis big decision to save fuel cm ministers convoys to be halved one day no vehicle day per week

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में अपनी व मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि काफिले से अनावश्यक वाहन हटाए जाएं। हफ्ते में एक दिन मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। वहीं, सप्ताह में एक दिन नो वीकल डे आयोजित किया जाए। इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ा जाए।

योगी ने मंगलवार शाम शासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में उथल-पुथल है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी होगी। सोने की अनावश्यक खरीद से बचा जाए। प्रशासन स्थानीय जूलर्स असोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे।

वर्चुअल बैठकें की जाएं

सीएम ने औद्योगिक विकास विभाग से कहा है कि वे औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित करें। सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर अडवाइजरी जारी की जाए। शिक्षा विभाग के सेमिनारों, बैठकों, वर्कशॉप समेत सरकारी बैठकों आदि का आयोजन वर्चुअल हो। सचिवालय/निदेशालय की भी 50% आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं। स्कूल-कॉलेजों में स्कूली बस के उपयोग को प्रोत्साहित करें। आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी स्कूलों से जोड़ा जाए। पीक ऑवर में ईंधन का उपयोग कम करने के लिए ऑफिसों को अगल-अलग बैचों में बांटकर टाइमिंग तय की जाए।

रेकमेंडेड खबरें