एक्सिडेंट में इंजीनियर की मौत, 21 दिन बाद FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली के इंजीनियर अभिषेक शर्मा की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि 21 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार कई दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ है।

engineer dies in road accident on yamuna expressway fir registered after 21 days

NBT न्यूज, दनकौर

कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दिल्ली के एक इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 21 दिन बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि वे कई दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहे थे।

 दिल्ली के बल्लीमारान निवासी विजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका इकलौता बेटा अभिषेक शर्मा (28) 21 अप्रैल को बाइक से घर से निकला था। अभिषेक पेशे से इंजीनियर था। रात करीब नौ बजे उसने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह किसी काम से नोएडा आया है। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। बाद में दनकौर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अभिषेक की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय अभिषेक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पुलिस ने उसकी तलाश नहीं की। कई दिन बाद परिवार के लोग खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हेलमेट बरामद किया, जबकि मोबाइल फोन अब तक नहीं मिल सका है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया था। अब अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रेकमेंडेड खबरें