n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) फरीदाबाद ने नए श्रम कानूनों के अनुपालन में 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए 'निवारक वार्षिक स्वास्थ्य जांच' कार्यक्रम चला रहा है । इस पहल का मुख्य उद्देश्य बीमारियों का शीघ्र पता लगाना और प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, फरीदाबाद में विभिन्न औद्योगिक संघों और बड़े नियोक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं। फरीदाबाद औद्योगिक संघ के सचिव कर्नल पीके शर्मा के साथ चर्चा हुई।

