दो मंत्रियों ने किया उद्घाटन, फिर भी शुरू नहीं हो पाई लाइब्रेरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन हुए पांच महीने बीत चुके हैं। दो मंत्रियों ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक यह जनता के लिए नहीं खुली है। बिल्डिंग बंद है और कोई भी वहां मौजूद नहीं है। सालों के इंतजार के बाद तैयार यह लाइब्रेरी पाठकों का इंतजार कर रही है।

faridabad library closed 5 months after inauguration public not benefiting

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन हुए करीब पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। एक ही दिन में दो मंत्रियों ने लाइब्रेरी का उद्घाटन कर इसका श्रेय लिया था, लेकिन लाइब्रेरी का लाभ अभी भी जिले की जनता को मिलना शुरू नहीं हुआ है। बिल्डिंग के दरवाजे बंद रहते हैं और यहां कोई व्यक्ति दिखाई नहीं देता है। सालों के इंतजार के बाद तैयार हुई लाइब्रेरी अभी भी किताबें पढ़ने वालों की भीड़ का इंतजार कर रही है।

इसका श्रेय लेने की भी होड़ लगी रही

टाउन पार्क लगभग 43 एकड़ जमीन पर फैला हुआ शहर का सबसे बड़ा पार्क है। रोजाना इस पार्क में सैकड़ों लोग घूमने, पिकनिक मनाने व व्यायाम करने के लिए आते हैं। पार्क में आने वाले लोगों को घूमने-फिरने के साथ पढ़ाई करने का बेहतर माहौल मिल सके, इसके लिए यहां पर लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई गई थी। पिछले साल बिल्डिंग तैयार हो गई थी और इसे लाइब्रेरी को आधुनिक ई लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया गया था। साल 2025 दिसंबर महीने के अंत में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी के उद्घाटन का श्रेय लेने की भी होड़ लगी रही। एक ही दिन में दो मंत्रियों ने बिल्डिंग का उद्घाटन किया। सुबह के समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और दोपहर को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस बारे में डीसी आयुष सिन्हा से बात करने के लिए फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

रेकमेंडेड खबरें