GMDA की कार्रवाई जारी, अवैध दो मंज़िला मकान किया ध्वस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में जीएमडीए की कार्रवाई जारी है। फर्रुखनगर के गांव खेंटावास में नियमों की अनदेखी कर बने दो मंजिला अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया गया। इस भवन में अवैध रूप से स्कूल भी संचालित हो रहा था। कई शिकायतों के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। जीएमडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण पर रोक जारी रहेगी।

gmdas big action illegal two story house demolished in farrukhnagar school also sealed

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जीएमडीए की इंफाेर्समेंट विंग की ओर से फर्रुखनगर के गांव खेंटावास में अवैध रूप से बने दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण नियमों की अनदेखी कर किया गया था। इस भवन में अवैध रूप से एक स्कूल भी चलाया जा रहा था। इसको लेकर कई शिकायतें मिली थीं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

दरअसल, यह मामला समाधान शिविरों में भी उठाया गया था। इसके साथ ही इस जमीन को लेकर हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में भी मामला चल रहा है। जीएमडीए की ओर से इससे पहले भी संबंधित उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भवन की चारदीवारी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमण हटाने के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर हो रहे निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि अवैध निर्माण करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें