n NBT न्यूज, फरीदाबाद
गुड़गांव सेक्टर 37डी के सनसिटी स्कूल में हुई 28वीं डॉक्टर जिगारो कानो अंतर राज्य जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। खिलाड़ियों ने 31 मेडल जीतने में कामयाबी पाई है।
गुड़गांव जूडो असोसिएशन की ओर से 10 मई को यह चैंपियनशिप हुई थी, जिसमें दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान की टीमों के लगभग 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप की विशेषता यह थी कि इसमें 5 से 21 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे खिलाड़ी जिनको स्कूल स्तर पर खेलने को नहीं मिलता है उनकी रुचि बनी और वह मेडल विजेता बनकर के आगे खेलते रहे। 16 किलोग्राम भार वर्ग में तनुष श्रीवास्तव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 26 किलोग्राम भार वर्ग में शान्वी सेगन ने गोल्ड मेडल जीता।

