nNBT न्यूज, लखनऊ: एलडीए की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत चौक स्थित लोहिया पार्क में बुधवार से दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। उपसचिव माधवेश कुमार ने बताया कि डिफॉल्टर आवंटी कैंप में पहुंचकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए एक्सईएन सागर और विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

