n NBT न्यूज, पलवल : अतिक्रमण हटाने हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गांव नंगल ब्राह्मण स्थित शामलात भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निदेशक उद्यान विभाग दीपक कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनौली से मांदकोल रोड के दोनों ओर फुटपाथ एवं बर्म पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य पूर्ण होने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला उद्यान अधिकारी पुष्पेंद्र को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

