nNBT न्यूज, लखनऊ : पीएम की अपील के बाद मंगलवार को मेयर ने अपनी सरकारी गाड़ी नगर निगम को लौटा दी। मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अधिकारी और इंजिनियर्स से ईंधन की बचत के लिए वाहनों में कटौती के लिए निर्देशित किया है। मेयर ने कहा है कि जिन्हें 2 गाड़ियां दी गई हैं, वे एक वापस कर दें। दोपहर का भोजन (टिफिन) अपने साथ लेकर आएं।
मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि पेट्रोल और डीजल की बचत की जाए, ताकि शहर में कूड़ा उठान सहित जरूरी कामकाम व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकें। निगम के कामकाज में ईंधन समस्या न बने। उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन्हें 2 वाहन आवंटित किए गए हैं, वे एक तत्काल वापस कर दें। इसकी शुरुआत मेयर ने खुद से की। विभागीय अधिकारियों की मानें तो निगम की ओर से अधिकारियों को करीब 60 गाड़ियों आवंटित हैं। प्रतिदिन सफाई व जरूरी काम के नाम पर तकरीबन आठ हजार लीटर डीजल खर्च होता है।

