कॉलोनी की समस्याओं के लिए टीम गठित, तीन दिनों में देनी होगी मेयर को रिपोर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में पानी की किल्लत और गंदगी की समस्या पर मेयर प्रवीण जोशी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एक टीम बनाई है जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी। टीम कॉलोनी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेगी। सीवर ओवरफ्लो और सफाई व्यवस्था की भी जांच होगी। समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी।

mayors keen eye on sainik colony problems order to submit report in three days

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

बड़खल विधानसभा की सैनिका कॉलोनी में जलापूर्ति और अन्य समस्याओं को मेयर प्रवीण जोशी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया है। टीम तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपनी है।

सैनिक कॉलोनी की जलापूर्ति के अलावा सफाई व्यवस्था तथा सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं से संबंधी शिकायतें जनसुनवाई शिविर में आई थी। इस तरह की शिकायत कई बार आई, जिससे की मेयर प्रवीण जोशी को गंभीरता दिखानी पड़ी। मेयर के निर्देश पर गठित टीम में एसई ओमबीर सिंह के नेतृत्व में संबंधी ईएक्सईएन, एसडीओ और जेई शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही एफएमडीए के अधिकारी एसई, ईएक्सईएन और जेई तथा क्षेत्र के वाॅर्ड पार्षद को भी निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि गठित टीम सैनिक कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय निवासियों से समस्याओं की जानकारी लेगी। पेयजल की कमी, सफाई व्यवस्था में अनियमितता तथा सीवर लाइन के ओवरफ्लो जैसी समस्याओं के मूल कारणों का पता लगाने और सीवर लाइनों में संभावित रुकावटों की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तीन दिनों के अंदर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। लोगों को स्वच्छता, पेयजल और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेयर ने स्पष्ट किया कि सैनिक कॉलोनी से संबंधित इस विषय को अत्यंत प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द समाधान तय किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें