लापरवाह चौकी इंचार्ज को हटाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

मेहंदीगंज में भाजयुमो पदाधिकारी पर फायरिंग मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया था। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आरोपी के बीच नजदीकियों का आरोप लगाया। डीसीपी पश्चिम ने चौकी इंचार्ज दीपांकर शर्मा को लापरवाही के आरोप में हटाया। एसीपी काकोरी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

negligent chowki incharge removed action in firing case of bjym office bearer

nNBT न्यूज, लखनऊ : मेहंदीगंज में भाजयुमो पदाधिकारी चेतन तिवारी पर फायरिंग मामले में बाजार खाला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो से खुलासा हुआ कि आरोपित वैभव बाजपेई ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया था। मामले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आरोपित के बीच नजदीकियों का आरोप लगाते हुए डीसीपी पश्चिम से शिकायत की है।

शिकायत के बाद डीसीपी कमलेश दीक्षित ने चौकी इंचार्ज दीपांकर शर्मा को लापरवाही के आरोप में पश्चिम जोन कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही एसीपी काकोरी को जांच के निर्देश दिए हैं।

रेकमेंडेड खबरें