n NBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी-1 स्थित एच ब्लॉक के निवासी इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कॉलोनी का पार्क बदहाल स्थिति में है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। पार्क में फैली गंदगी, टूटे हुए झूले और हरियाली की कमी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों प्रतीक, राधिका के अनुसार पार्क की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़ा जमा रहता है। कई जगह घास सूख चुकी है और पेड़-पौधों की देखरेख भी नहीं हो रही। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। शाम के समय पार्क में पर्याप्त लाइट व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा रहता है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है। जेई को भेज का चेक कराया जाएगा जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

