n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने ईडी रिमांड पर भेजे जाने के बाद गुड़गांव की विशेष कोर्ट में अपनी पसंद का वकील चुनने देने के लिए एक अर्जी दाखिल की। जिस पर कोर्ट ने उन्हें अनुमति दे दी। ईडी ने आरोपी को शनिवार देर रात को कोर्ट में पेश किया था,जहां से उन्हें सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। अब उन्हें 16 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक साइमन बेंजामिन ने इस आवेदन पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जांच अधिकारी मंत्री संजीव अरोड़ा को वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दें। साथ ही, इस डॉक्युमेंट को विधिवत वेरिफाई करने के बाद इसे उनके वकील या परिवार के सदस्य को सौंपने का निर्देश भी दिया गया है। बता दें ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को करीब 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी बिलिंग में गिरफ्तार किया है।

