टेंपो-ट्रैवलर की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोहनलालगंज में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा वासुदेव यादव को कुचल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारी। बस चालक मामूली घायल हुआ, सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

टेंपो-ट्रैवलर की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की की मौत

nNBT न्यूज, मोहनलालगंज : हाईवे पर हरकंस गढ़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा वासुदेव यादव की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीजीआई क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी वासुदेव यादव (74) सोमवार रात बाइक से मोहनलालगंज जा रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर-2 भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस में मारी टक्कर, यात्री बचे

रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर फत्तेखेड़ा गांव कट के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक सूरज विश्वकर्मा मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार 15 यात्री सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद बस डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी भेजा और यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना कराया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली और बस को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें