सैलून मैनेजर ने विडियो में प्रताड़ना का आरोप लगा लगाई फांसी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोमतीनगर विस्तार में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। वीडियो में उसने तीन युवक और दो युवतियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सैलून मैनेजर ने विडियो में प्रताड़ना का आरोप लगा लगाई फांसी

nNBT न्यूज, लखनऊ : गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टावर में किराए पर रहने वाली एक युवती ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक विडियो बनाकर परिवारीजनों को भेजा था। विडियो में युवती ने तीन युवक और दो युवतियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। देर रात देवरिया से पहुंचे परिचित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और फरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की।

इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि युवती की पहचान गोरखपुर के बिछिया निवासी रत्ना सिंह (32) के रूप में हुई हे। वह शालीमार वन वर्ल्ड टावर-सी1 के फ्लैट नंबर-804 में अकेले रहती थीं। उन्होंने बताया रत्ना इलाके में स्थित मॉनसून सैलून में मैनेजर थीं। सोमवार रात 2:30 बजे देवरिया से पहुंचे रत्ना के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि रत्ना कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किए हुए है और काफी आवाज देने के बावजूद कोई आहट नहीं मिल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर के सुरक्षा गार्डों और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में रत्ना का शव छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

पुलिस ने फरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें